
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के साकेत विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने एक अधिवक्ता के घर में लाखों रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली। इतना ही नहीं चोर उनके घर में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को भी अपने साथ ले गए। मामले को लेकर देर शाम को देवघर कोर्ट के जीपी धनंजय मंडल ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

बताया जाता है कि उनकी पत्नी कहीं बाहर गई हुई थी । घर का ताला बंद कर गुरुवार को दिन में वे कोर्ट चले गए थे । इसी दौरान चोर घर के पिछले दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी को अंजाम दिया है। कोर्ट से काम निपटा कर जब शाम को धनंजय मंडल घर पहुंचे तो देखा की अंदर का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जब कमरे में प्रवेश किया तो देखा सारा सामान तीतर बीतर है। घर के अलमारी में रखा 2.25 लाख रुपया नकद और सोने चांदी के जेबरात गायब मिले। कितनी कीमत के जेवरात की चोरी हुई है उनकी पत्नी के लौट के बाद ही पता आकलन किया जा सकता है। इधर नगर पुलिस शिकायत लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।



