
Deoghar : देवघर नगर थाना इलाके में 04 मई को बाबा मंदिर सिंह दरवाजा और शिक्षा सभा चौक के नजदिक हुई फायरिंग को लेकर दो मामला दर्ज किया गया है।

पहला मामला बैद्यनाथ मंदिर सिंह दरवाजा निवासी रामनाथ झा नरौने दर्ज कराया है। मामले में चक्रवर्ति लेन निवासी सौरभ खवाड़े, शिवगंगा निवासी आर्दश झा, शिक्षा सभा चौक निवासी अंकित झा, अभय गिरी सहित चार पांच अज्ञात को आरोपी बनाया है।

कहा है कि 04 मई की शाम करीब 06 बजे के आसपास वे अपने घर में आराम कर रहे थे। उसी दौरान पटाखे जैसा जोरदार आवाज हुआ तो देखने गया। देखा की कुछ लोग हाथ में हथियार लहराते हुए गाली गलौज कर रहा है।
जब उन्होंने उन सबों को मना किया तो उन्हें भी गाली गलौज करने लगा उसी दौरान सौराभ खवाड़े ने जान मारने की नियत से गोली चला दिया लेकिन फायर नहीं हुआ।
उपरांत सभी लोगों ने उन्हें पकड़ कर पिस्तौल के बट से बायंी आंख और सीने में मारपीट कर जख्मी कर दिया और शिव गंगा की ओर चले गये।
वहीं दूसरा मामला आरएल सर्राफ रोड जगन्नाथ मंदिर रोड निवासी मणीशंकर पंडित ने 10 लाख की रंगदारी की मांग को लेकर मारपीट करने एवं जान मारने की नियत से गोली चलाने के आरोप में दर्ज कराया है।
कहा है मामले में चक्रवर्ती लेन निवासी सौरभ खवाड़े, शिक्षा सभा चौक निवासी जय गिरी, राजन सिंह, बजरंगी राउत को आरोपी बनाया है।
कहा है कि 04 मई को वह शाम करीब पांच बजे पैदल कुछ कार्य से मीना बाजार जा रहा था। उसी क्रम में पहले से घात लगाकर बैठे उपरोक्त सभी लोगों ने शिक्षा सभा चौक के पास उसे रोक लिया और पकड़कर गाली गलौज मारपीट करते हुए शिक्षा सभा स्कूल के गली में लेकर चला गया।
उपरोक्त लोगों ने 10 लाख रूपये रंगदारी की मांग किया नहीं तो जान मारने की धमकी दी। नगर पुलिस मामला दर्ज छानबीन में जुट गयी है।


