
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन रोड में एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने धक्का ने मार दिया। इस घटना में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों कि मदद से उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के उपरांत ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है। घटना के संबंध में घायल भौरा जमुआ गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह बाइक से बाजार से घर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।

अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।


