
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालोडीह गांव के पास अनियंत्रित होकर एक ऑटो पलट गया। इस घटना में ऑटो पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में मुकेश मुर्मू, पूरन मुर्मू, सीता सोरेन के नाम शामिल है। सभी देवीपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव के रहने वाले बताये जाते हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा देखने के उपरांत सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

घायलों ने बताया कि सभी लोग हटिया से वापस ऑटो पर सवार होकर घर जा रहे थे। इस दौरान लालोडीह गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में घायल सीता सोरेन की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोई घटना की जानकारी मिलते ही देवीपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और ऑटो को जब्त कर थाना ले गई।


