
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के टटकियो गांव में खेलने के दौरान एक 12 वर्षीय बच्चा कुएं में गिरकर घायल हो गया। जिसका नाम कार्तिक दास है। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की बावत बताया जाता है कि वह गांव के ही बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान अचानक वह कुंए में गिर गया। कुंए में पानी नही रहने के कारण उसे गंभीर चोट लग गयी। उसके कुंए में गिरते ही साथ में खेल रहे बच्चे चिल्लाने लगे। हो हल्ला सुनकर गांव के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और कार्तिक को कुंए से निकाला। उपरांत उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।


