
Ranchi: बहुत जल्द संथाल परगना से पटना और कोलकाता जाना और भी आसान हो जाएगा। लोग सड़क के जरिए महज तीन घंटे में देवघर से पटना और देवघर से कोलकाता पहुंच पाएंगे। इस बात की जानकारी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दी है।

सांसद निशिकांत के मुताबिक, रक्सौल नेपाल सीमा से हल्दिया पश्चिम बंगाल के बंदरगाह तक कुल 719 किलोमीटर एक्सप्रेस नेशनल हाइवे बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि इस 6 लेन के रोड से देवघर / संथालपरगना के लोग केवल 3 घंटे में पटना तथा 3 घंटे में कोलकाता पहुँचेंगे । करीब 60 हजार करोड़ रुपए की लागत से ये योजना तैयार होगी।

निशिकांत दुबे ने कहा कि लोग अगडा पिछड़ा,गंगा पार करते रहें मैं देवघर का बेटा मोदी जी के आशीर्वाद से लोगों को गंगा मैया,पुनपुन,कोशी,अजय,बराकर दर्शन कराकर गंगासागर तक मोदी गारंटी में ले जाऊँगा।
सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा “मोदी की गारंटी के तहत रक्सौल नेपाल सीमा से हल्दिया पश्चिम बंगाल के बंदरगाह तक कुल 719 किलोमीटर एक्सप्रेस नेशनल हाइवे बनाने की स्वीकृति मिली। इस 6 लेन के रोड से देवघर / संथालपरगना के लोग केवल 3 घंटे में पटना तथा 3 घंटे में कोलकाता पहुँचेंगे ।इस योजना की कुल लागत लगभग 60 हज़ार करोड़ है।लोग अगडा पिछड़ा,गंगा पार करते रहें मैं देवघर का बेटा मोदी जी के आशीर्वाद से लोगों को गंगा मैया,पुनपुन,कोशी,अजय,बराकर दर्शन कराकर गंगासागर तक मोदी गारंटी में ले जाऊँगा”


