
Deoghar: उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन के प्रमुख समुन्नतिकरण के क्रम में प्लेटफॉर्म संख्या 09 और 10 बंद रहेगा। इस कारण 27 नवंबर से आठ जनवरी तक 12381/12382 पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया जा रहा है।

आसनसोल रेल मंडल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 29 नवंबर से 04 जनवरी तक प्रत्येक बुधवार, गुरुवार एवं रविवार को हावड़ा से खुलनेवाली 12381 हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (17 ट्रिप) दीनदयाल उपाध्याय-वाराणसी- प्रयाग-प्रयागराज जंक्शन की जगह पंडित दीनदयाल उपाध्याय-मिर्जापुर-
प्रयागराज जंक्शन होकर,

और 28 नवंबर से 05 जनवरी तक नयी दिल्ली से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को खुलनेवाली 12382 नई दिल्ली- हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस (कुल 17 ट्रिप) प्रयागराज जंक्शन-मिर्जापुर-पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर जायेगी।


