
Deoghar: देवघर-जसीडीह मुख्य मार्ग पर स्थित डाबर ग्राम के पास ऑटो-टोटो के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का नाम बतासी देवी है जो जसीडीह थाना इलाके के कोड़ाडीह कि रहने वाली है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के उपरांत ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने इलाज के वार्ड में भर्ती कर दिया।

घटना के बावत घायल बतासी देवी ने बताया कि वह टोटो पर बैठकर अपनी बेटी के घर बरमसिया आ रही थी। उसी क्रम में सामने से आ रहे ऑटो ने टोटो में टक्कर मार दी। इस घटना में वह टोटो से गिरकर घायल हो गई। ऑटो चालक घटनास्थल से ऑटो लेकर फरार हो गया। परिजनों ने घटना की जानकारी जसीडीह थाना की पुलिस को दे दिया है।

पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।


