
Jasidih: इंस्टर्न रेलवे ने सीतारामपुर और झाझा के बीच महत्वपूर्ण 143 किलोमीटर लंबे डबल लाइन सेक्शन में सेक्शनल स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 190 किलोमीटर प्रति घंटे कर दी है।

इस रेलखंड पर 130 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनों के परिचालन से अब वंदे भारत, राजधानी, दूरंतो, पूर्वा समेत कई ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। और अपने गंतव्य स्थान तक पहले की अपेक्षा जल्द पहुंच सकेगी। आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत सीतारामपुर- जसीडीह-झाझा रेलखंड पर हावड़ा-पटना- हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस, हावड़ा- दिल्ली-हावडा पूर्वा एक्सप्रेस समेत अन्य दर्जनों ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। इसके लिए ट्रेनों के परिचालन के समय में भी बदलाव किया जाएगा।

बता दें कि पूर्व में सीतारामपुर जसीडीह-झाझा मार्ग पर 90 से 110 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनों परिचालन हो रहा था। हाल ही में हाल ही में हावड़ा-वर्धमान रेलखंड के लिलुआ और बली व सीतारामपुर-झाझा रेलखंड के बीच संशोधन कार्य किया गया था। कार्य करने के बाद हावड़ा से झाझा के बीच ट्रेनें चलाकर सफल परीक्षण भी कराया गया था।


