Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा तट पर मंगलवार को बेगूसराय की एक वृद्ध महिला श्रद्धालु फिसल कर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घायल का नाम सीता देवी है। घटना के संबंध में घायल के परिजन सीता देवी ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ बाबा धाम पूजा अर्चना करने के लिए आई थी। उसी क्रम में शिवगंगा में स्नान करने के दौरान शिवगंगा तट पर स्थित सीढी पर से पैर फिसल गया। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो



