
Deoghar : देवघर जिले के करों थाना क्षेत्र के सालथर गावं में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल का नाम जागेश्वर महरा है।

परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायल के भाई अनिल कुमार ने बताया कि घर में धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम चल रहा था।
जागेश्वर घर के पुआवल के छप्पर पर चढ़ा हुआ था।
उसी के बगल से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा था। वह उसी की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।



