
Deoghar : देवघर सदर अस्पताल में आग से झुलसी एक महिला का इलाज के क्रम में मंगलवार की सुबह मौत हो गई। मृतका का नाम 19 वर्षीय तिलो सोरेन है जो बिहार के जमुई जिला के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के नोनतारा गांव की रहने वाली है।

मृतका को दो माह की एक बच्ची भी है। उसका पति दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी का कार्य करता है।

परिजनों ने बताया कि 12 फरवरी को खाना बनाने के दौरान वह आग कि चपेट में आकर गंभीर रूप झुलस गई थी।
उपरांत से देवघर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
जहां इलाज के क्रम में 18 फरवरी की सुबह उसकी मौत हो गई।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।


