
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के कटिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम इम्तियाज अंसारी और हसनैन अंसारी है। जो पांडेय चौक के पास का रहने वाला है।

घटना के उपरांत स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि दोनों बाइक पर सवार होकर कुछ कार्य से कटिया की ओर जा रहे थे उसी दौरान एक अज्ञात वाहन चालक तेज गति से गाड़ी चलाते हुए बाइक में जोरदार धक्का मारकर फरार हो गया।

वहीं परिजनों द्वारा घटना की जानकारी कुंडा पुलिस को दे दी गई है। कुंडा पुलिस मामले कि जांच में जुट गई थी।


