
Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र देवघर-सारवां मुख्यमार्ग पर लालकोठी के पास सोमवार की देर रात को अनियंत्रित बाइक से गिरकर तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो में निरंजन पांडेय, देवनन्दन यादव और सुरज कुमार के नाम शामिल हैं। जो कुंडा थाना क्षेत्र के कटीया हवाइ अड्डा रोड का रहने वाला है।

तीनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की बावत बताया जाता है कि तीनो एक ही बाइक में बैठकर बाजार से घर जा रहे थे। तीनो शराब के नशे में थे। सारवां रोड स्थित लालकोठी के पास बाइक अनियंत्रित हो गया और तीनों गिर पड़े। इस घटना में तीनों को गंभीर चोट लग गयी। किसी ने घटना की जानकारी कुंडा थाना को दिया।

सूचना मिलते ही गश्ती कर रहे कुंडा थाना के एसआई उदय कुमार सिंह सदलबल घटना स्थल पहुंचे और तीनों को गश्ती वाहन से इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया।


