
Deoghar: देवघर जिले के अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में जहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जसीडीह चकाई मुख्य मार्ग पर मानिकपुर ओवर ब्रिज के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का नाम 25 वर्षीय पिंटू कुमार है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के कुमैठा का रहने वाला है। वहीं घायल का नाम 24 वर्षीय विकास कुमार रजक साकिन सगदहा और 20 वर्षीय ऋतिक कुमार उर्फ डबला साकिन कुमेठा है। तीनों फर्नीचर का काम करते थे।

परिजनों ने बताया कि तीनों पल्सर बाइक पर सवार होकर सुबह काम पर निकले थे। शाम को वापस घर लौट रहे थे। उसी क्रम में मानिकपुर ओवर ब्रिज के पास एक अंज्ञात ट्रेक्टर चालक तेजगति से वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार धक्का मारकर फरार हो गया। इस घटना में पिंटू कि मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास कुमार रजक और ऋतिक कुमार उर्फ डबला गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को स्थानीय लोगों कि मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों घायल का इलाज किया जा रहा है।
दूसरी घटना सारठ थाना इलाके के नारगी मोड़ के पास की है। जहां बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का नाम संतोषी देवी है जो करों थाना इलाके के तारा डंगाल गावं कि रहने वाली है। उसे एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया।
परिजनों ने बताया कि वह बेटा मिथुन यादव के साथ बाइक पर सवार होकर कुछ काम से नारंगी मोड़ गई थी। लौटने के क्रम में नारंगी मोड़ से कुछ दुरी पर वह बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।


