
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना पुलिस ने अवैध कोयला बेचने के आरोप में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम नगर थाना इलाके के राम मंदिर रोड निवासी मुरारी साह और मोहनपुर थाना क्षेत्र के सरैया निवासी देवलाल हांसदा है।

बताते चलें कि शनिवार को गुप्त सूचना पर कुंडा थाना प्रभारी ने करनीबाग इलाके से मुरारी साह के चाहर दिवारी के अंदर से छापामारी कर 33 क्विंटल अवैध कोयला को जब्त किया था। इसे लेकर कुंडा थाना के एएसआई चुन्नू मंडल के बयान पर मामला दर्ज किया गया।

मामले में जिक्र है कि गुप्त सूचन मिली कि करनीबाग इलाके में स्थित एक बाउंड्री वॉल के अंदर अवैध रूप से कोयला जमा कर बेचने का कार्य किया जाता है। उक्त जानकारी पर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए होमगार्ड जवान दयानंन्द कुमार और चन्द्रशेखर कुमार यादव के साथ बाउंड्री वॉल के अंदर पहुंचे तो करीब 46 बोरा में कोयला भरा हुआ पाया गया। एक बोरा का वजन करीब 70 किलो और 10 बोरा का वजन 15-15 किलो पाया गया कुछ कोयला जमीन पर बिखरा पड़ा था। उक्त स्थल पर कोयला नापने वाला तराजू भी बरामद किया गया। उपस्थित अवैध डीपो के मालिक से पुछताछ की गयी तो उसने अपना नाम मुरारी साह बताया। कोयला का जब कागजात की मांग की गयी तो वह कुछ भी प्रस्तुत नही कर सका। पुछताछ करने पर उसने बताया कि बाइक से कोयला ढोने वाले से खरीद कर ज्यादा मुनाफा कमाने के लिये खुदरा मार्केट में बेचते हैं। मुरारी को गिरफ्तार कर थाना लाया जा रहा था। उसी दौरान नौलखा के पास एक टोटो पर लदा 6 बोरा कोयला जब्त किया गया। टोटो चालक से जब कोयला का कागजात मांगा गया तो वह भी कोई कागज प्रस्तुत नहीं कर सका।
उपरांत टोटो चालक मोहनपुर थाना के सरैया निवासी देवलाल हांसदा को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं टोटो सहित कोयला को जब्त कर थाना लाया गया।


