रांची: झारखण्ड सरकार ने राज्य के सात आईपीएस (IPS) अधिकारीयों का तबादला किया है। इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई है।
स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित धनंजय कुमार सिंह को देवघर एसपी (Deoghar SP) बनाया गया है। वहीं अश्वनी कुमार सिन्हा को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
कौन कहां गए
- स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित धनंजय कुमार सिंह को देवघर एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- देवघर एसपी के पद पर पदस्थापित अश्वनी कुमार सिन्हा को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
- रांची ट्रैफिक एसपी के पद पर पदस्थापित अजीत पीटर डुंगडुंग को झारखंड जगुआर रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- सरायकेला एसपी के पद पर पदस्थापित मोहम्मद अर्शी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
- पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत निधि द्विवेदी को जैप 8 का कमांडेंट बनाया गया है।
- एटीएस एसपी के पद पर पदस्थापित अंजनी अंजन को रांची ट्रैफिक एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- रेल एसपी जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित आनंद प्रकाश को एसपी सरायकेला के पद पर पदस्थापित किया गया है।