
Deoghar: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवार डॉ. निशिकांत दुबे गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में हर दिन जनता के बीच पहुँच रहे हैं। बुधवार को भी निशिकांत दुबे ने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। सबसे पहले निशिकांत दुबे मोहनपुर गांव पहुंचे। उसके बाद भाजपा कार्यालय गए। जेएमएम और कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं सहित उदयपुरा पंचायत के मुखिया विनोद यादव के दर्जनों समर्थक और अन्य युवकों को सांसद निशिकांत दुबे ने माला और अंगवस्त्र देकर भाजपा में शामिल किया।

डॉ. दुबे ने दर्जन भर से ज्यादा गांवों में पहुंच लोगों से बातचीत की। कई इलाके में निशिकांत दुबे का ग्रामीणों ने स्वागत किया। सातवीं कक्षा की एक छात्रा कोमल कुमारी ने भगवान राम की आकर्षक तस्वीर डॉक्टर निशिकांत दुबे को भेंट किया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ नजर आई।जिन्हें निशिकांत दुबे ने पीएम मोदी की योजनाओं और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से रूबरू कराया।

मौके पर निशिकांत दुबे ने कहा कि मैंने कहा था कि 20 तारीख के बाद विपक्ष का आदमी पूरे गोड्डा लोकसभा में नजर नहीं आएगा। उसी तरह का सिचुएशन दिख रहा है। भाजपा के पक्ष में जनसैलाब उमड़ रहा है। अब लोगों का मुझसे कोई डिमांड नहीं है, लोग मोदी जी को वोट देंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके प्रयास से गोड्डा लोकसभा में एम्स, हवाई अड्डा, रेल मार्ग जैसी कई बड़ी परियोजनाओं का कार्य होना संभव हो पाया है।


