Deoghar: गाँधी जयंती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर आप के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन के अगुवाई में टावर चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समीप सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर आम आदमी ने स्वच्छता का संदेश देते हुए गांधी प्रतिमा का साफ सफाई किया।
कार्यक्रम के अगुवाई कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने कहा महात्मा गांधी जी के 151वीं जयंती के मौके पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा के प्रांगण को साफ करते हुए गांधी जी के सपने स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। इससे लोगो में सफाई को लेकर जागरूकता आएगी। माहत्मा गांधी के स्वच्छ भारत को बल मिलेगा। कोई भी साफ सफाई हो आम आदमी पार्टी के निशान झाडू अपना अहम योगदान निभाता आ रहा हैं। पुरे देश में चल रहे भ्रष्टाचार को इसी झाडू से साफ किया जाएगा। 2024 से केंद्र की भ्रष्टाचारी सरकार को देश ने उखाड़ फेकने कि कसम खाई है। ये अभियान इसी झाडू निशान के बैनर तले संभव होगा।
इस मौके पर डॉ.राजीव रंजन, वरिष्ठ नेता एवं दुमका प्रभारी उमाकांत वर्णवाल, गोड्डा लोकसभा अध्यक्ष जयशंकर झा, जिला संयोजक मुकेश तिवारी,सोशल मीडिया जिला संयोजक मुन्ना यादव, युवा नेता संदीप कुमार यादव, आशीष कुमार ओझा, पिंटू कुमार, विनय यादव, संतोष कुमार समेत कई आप कार्यकर्त्ता मौजूद थे।