
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना के हाथीपहाड़ की रहने वाली एक महिला के खाता से यूपीआई के माध्यम से 39 हजार रूपये की अवैघ निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पीड़िता नीतू देवी ने साइबर थान में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि एसबीआई कुंडा शाखा में उसका खाता है। उक्त खाता में एक नंबर उसका लिंक किया हुआ था। जिससे वह फोन -पे के माध्यम से लेनदेन एवं यूपीआई पेंमेंट करती थी। वर्ष 2023 के जनवरी माह में नंबर रिर्चाज नहीं रहने की वजह से बंद हो गया। बीते 08 मई को वह खाता से रूपया निकालने बैंक गई तो उसे पता चला कि 11 नवंबर 2023 को कुल आठ ट्रांजेक्शन से 39 हजार 572 रूपये की अवैध निकासी कर ली गयी है।

सभी रूपये यूपीआई के माध्यम से निकासी किया गया था। साइबर थाना पुलिस आवेदन लेकर छानबीन में जूट गयी है।


