
Godda: गोड्डा लोकसभा (Godda Lok Sabha) से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान गोड्डा में रोड शो का भी आयोजन हुआ। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। करीब सात मिनट तक रक्षा मंत्री ने भाषण दिया जिसमें वो पीएम मोदी और सांसद निशिकांत की तारीफें करते नजर आये।

मंत्री राजनाथ सिंह ने रोड शो ने शामिल हुए लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सौभाग्य वाले हैं कि निशिकांत दुबे जैसा सांसद आपको मिला है। उन्होंने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे सिर्फ देवघर या गोड्डा लोकसभा के समस्याओं को ही नहीं संसद में रखते हैं बल्कि हिंदुस्तान से जुड़े हर बड़े मुद्दे को संसद में काफी मजबूती के साथ आवाज देने का काम इन्होने किया है।



