
Deoghar: झारखंड में चुनावी सभा को संबोधित करने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने की खबर है। इसके चलते PM मोदी के हेलिकॉप्टर की देवघर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। ऐसे में उनके दिल्ली लौटने में देरी हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आदिवासी प्रतीक बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड में दो रैलियों को संबोधित किया। बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।





