Jamui: सीमावर्ती जमुई जिला के चकाई थाना इलाके के गरहा गावं में दामाद ने पत्नी के विदा नहीं करने पर अपनी सास पर चाकू से मारकर जानलेवा हमला क़र दिया। इस घटना में 65 वर्षीय छोटी किस्कू गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजनों ने उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल कि बेटी ललिता टुडू ने बताया कि उसका ससुराल बांका जिला के सुईया थाना क्षेत्र के गलगला गावं में है। उसका पति मोटका बेसरा शराब के नशे में हमेशा मारपीट करता था। इसी वजह से वह पिछले कुछ दिनों से मायके चकाई थाना क्षेत्र के गरहा में अपनी माँ के पास रह रही थी।
बताया कि दो दिन पूर्व उसका पति उसे लेने आया था लेकिन उसकी मां ने उसे नहीं विदा किया तो वह वापस लौट गया। शनिवार कि शाम को 8 बजे के आसपास उसका पति अचानक गरहा ससुराल पहुंचा और सास छोटी किस्कू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला क़र दिया। इस घटना में छोटी किस्कू के सिर, नाक और दोनों हाथ में गंभीर चोट लग गई।
घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा स्थानीय थाना को दे दी गई है।