Godda Lok Sabha Election 2024: सातवें चरण में 1 जून को झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है। एनडीए के उम्मीदवार निशिकांत दुबे झुलसा देने वाली तपिश के इस मौसम में लगातार जनसंपर्क में सक्रिय हैं।
कड़ी धूप के बीच अपने गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लोगों के बीच लगातार निशिकांत दुबे पहुंच रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे का कॉन्फिडेंस हाई दिख रहा है। निशिकांत दुबे लगातार कहते दिख रहे हैं कि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से उनका कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है। होने वाला चुनाव एक तरफा है। सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि झारखंड में सबसे ज्यादा मतों से गोड्डा लोकसभा सीट भाजपा की झोली में ही आयेगी। उन्होंने कहा कि गोड्डा लोकसभा में हुए विकास को देख यहां की जनता एक बार फिर भाजपा को जिताएगी।
बता दें कि झारखंड का सबसे हॉट लोकसभा सीट गोड्डा है। यहाँ से भाजपा ने लगातार चौथी बार निशिकांत दुबे को उम्मीदवार बनाया है।