
Deoghar: देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र से पिस्टल-गोली के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मो. शमीम अंसारी उर्फ सोनू और मो फिरोज अंसारी शामिल है।

बताया जा रहा कि दोनों आरोपी बूढ़ेई थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं। पुलिस के अनुसार बीते रात बुढ़ई थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि पावरचक के निवासी मो शमीम अंसारी उर्फ सोनू अपने घर में हथियार लाया है। सूचना पर मधुपुर एसडीपीओ और अंचल निरीक्षक पुलिस की टीम ने पावरधक (नावाडीह) निवासी मो शमीम अंसारी उर्फ सोनू के घर पर छापामारी की।

छापेमारी में पुलिस ने मो शमीम अंसारी उर्फ सोनू के पास से 6 गोली लोडेड 1 पिस्टल, 5500 रु नगद तथा नावाडीह निवासी मो फिरोज अंसारी के पास से 3 गोली बरामद की।


