
Deoghar: देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के सुग्गा पहाड़ी रेलवे हॉल्ट के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को 108 नंबर की एंबुलेंस से इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल का नाम आकाश हेम्ब्रम साकिन दलहा और सचिन टूडू साकिन कदमातरी थाना मधुपर का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक से एक साथ निकला था। उसी दौरान बाइक सुग्गा पहाड़ी हॉल्ट के पास अनियंत्रित हो गयी और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के द्वारा इसकी सूचना घर वालों को दिया। वे लोग घटना स्थल पहुँचे और पहले इलाज के लिये मधपुर अस्पताल लेकर गये जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उपरांत 108 नंबर की ऐंबुलेंस से लेकर सदर अस्पताल पहुँचे। दोनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।


