
Deoghar: अब मधुपुर में हर सोमवार को कैंप कोर्ट का आयोजन किया जाएगा।

झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के आदेशानुसार धनंजय कुमार, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, अतिरिक्त परिवार न्यायालय, देवघर को सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को मधुपुर में कैंप कोर्ट आयोजित करना है। जिन्हें मधुपुर उप-क्षेत्राधिकार से संबंधित मामलों की सुनवाई करने का निर्देश दिया गया है।



