
Deoghar: महिला का यौन शोषण कर वीडियो बनाकर उसे वायरल करने के मामले में फरार आरोपित को साइबर थाना की पुलिस ने सोमवार को ठाढ़ीदुलमपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित रमेश मंडल दुमका जिला के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोरीघाघर गांव का रहने वाला है।

आरोपित को साइबर थाना की पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से गिरफ्तार किया। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा था। लगभग नौ महीने बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया। घटना अगस्त 2023 की है। पीड़िता रिखिया थाना की रहने वाली है।

पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना में आरोपित के मामला दर्ज किया गया था। दर्ज मामले में जिक्र है कि आरोपित ने कहीं से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद से उसे कई दिनों तक परेशान करने लगा। वह किसी काम से बैजनाथपुर आई थी। उसी दौरान आरोपित ने उसे हथियार का भय दिखाकर रास्ते से ही रिखिया थाना क्षेत्र के एक कमरे में ले गया।
जहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धोखे से वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब सात माह से कई बार उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने जब विरोध की तो आरोपित ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जिसकी जानकारी पीड़िता के पति समेत स्वजनों को हुई। बाद में साइबर थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया था। इसी क्रम में आरोपित का मोबाइल लोकेशन ठाढ़ीदुलमपुर इलाके में मिला। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।


