
Deoghar: देवघर जिले की साइबर थाना पुलिस ने सोनारायठाढ़ी और पथरड्डा थाना इलाके से छापामारी कर तीन साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। इन सबों के पास से पुलिस ने चार मोबाइल, 8 फर्जी सिम, 06 एटीम और 01 बैंक पासबुक बरामद किया है।

गिरफ्तार साइबर मुकेश दास साकिन रांगामाटी उमेश राणा ग्राम जमुआ ओपी पथरअड्डा तथा कपिल भंडारी साकिन दामाकुंडा थाना सोनारायथाढ़ी के नाम शामिल है। जब्त किये गए मोबाइल एवं सिम मे पुरे देश मे 07 ठगी के क्राइम लिंक मिला है जिसकी जांच मे साइबर पुलिस जुट गई है।

गिरफ्तार मुकेश दास साइबर थाना कांड संख्या 09/22 और उमेश राणा साइबर थाना कांड संख्या 08/21 का आरोपी रहा है। सभी गिरफ्तार साइबर अपराधी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।


