
Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित त्रिदेव अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कुमार ने स्टाफ के साथ मारपीट एवं पांच लाख रंगदारी मांगे जाने को लेकर मामला दर्ज कराया है।

जिसमे कहा है कि 14 अप्रैल की शाम 6 बजे के आसपास बुलेट पर सवार दो अज्ञात युवक अस्पताल पहुंचा और रिशेस्पन में बैठे स्टाफ हरिचन्द्र के साथ गाली- गलौज करते हुए मारपीट करने लगा।

दोनों का कहना था बहुत कमा रहे हो पांच लाख रंगदारी देना होगा। मारपीट के क्रम में डॉक्टर राकेश कुमार के गले से सोने की चेन की भी छिनतई कर लिया।
त्रिदेव अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया की पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद है.
हो हल्ला होने पर दोनों भागने लगे। भागने के क्रम में एक का आईकार्ड वहीं गिर गया जिसमें सोनम कुमार अंकित है लेकिन पता नहीं लिखा है। नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।


