
Deoghar: देवघर जिले में प्रतिनियुक्त 1536 पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ा दी गयी है।

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि देवघर जिले में श्रावणी मेले (भादो और अढ़ैया मेला) को लेकर 30 जून से एक सितंबर तक प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों में से 1536 पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति अवधि दो अक्टूबर तक विस्तारित की जाती है।



