
Deoghar: बुधवार को देवघर सदर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब अचानक आग लग गई। आग सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड के बरामदे में शॉर्ट सर्किट से लगी थी। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

बताया जाता है कि बुधवार को सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड के बरामदे पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे अस्पताल में भर्ती मरीज और मरीज के परिजनों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बरामदे में धुएं के कारण कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा था। वार्ड बॉय की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। बिजली के कनेक्शन कट कर दिया जिससे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शंकर लाल मुर्मू भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उपरांत बिजली कर्मी को सूचना दी।


