
Deoghar: देवघर जिले सोनारायथाढ़ी थाना इलाके के खजुरिया गांव के समीप दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई।

मृतक का नाम अरविंद दास है जो पोड़याहाट थाना इलाके के खाड़ी शीशा गावं का रहने वाला है। परी जिन्होंने बताया कि अरविंद बाइक से कुछ काम से खजुरिया गावं आया था। वहां से वह वापस लौट रहा था इस दौरान तेज गति से आ रहे एक बाइक से उसके बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उपरांत उसे 108 नंबर की एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इधर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी बैद्यनाथ धाम आप पुलिस को दे दी गई है।



