
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के बलियाचौकी के पास एक अज्ञात शव बरामद किया गया है। बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति के शव को पड़ा देख इसकी जानकारी पुलिस को दिया।

सूचना मिलते ही कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार वहां पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है जिसका शव बरामद किया गया है वह इधर- उधर मांग कर खाना खाया करता था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।


