

देवघर।

मंगलवार को देवीपुर में DEOGHAR AIIMS के OPD की Advisory सेवा की शुरुआत कर दी गयी. यहाँ सप्ताह में दो दिन AIIMS देवघर के डॉक्टर अपनी परामर्श सेवा देंगे। इस सेवा का DC मंजूनाथ भजंत्री व AIIMS के डायरेक्टर डाॅ0 सौरव वार्षेण्य ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

इस दौरान उपायुक्त ने एम्स कार्यकारिणी निदेशक,एम्स के चिकित्सकों को शुभकामनाओं के अलावा जिला प्रशासन का सहयोग करने के साथ टीम देवघर की भावना से जमीनी स्तर पर कार्य करने को लेकर एम्स की टीम को बधाई दी।
कन्या भ्रूण हत्या व घटते लिंग अनुपात को बेहतर बनाने में AIIMS टीम का सहयोग व सुझाव जरुरी
समीक्षा बैठक के दौरान DC मंजूनाथ भजंत्री ने एम्स के चिकित्सकों को संबोधित करतें हुए कहा की देवघर जिले में विगत 5 सालों में लिंग अनुपात मे काफी कमी आई है जो चिन्तनीय है। जिले अंतर्गत लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या में कमी दर्ज किया जाना निश्चित ही चिंताजनक है। गर्भ में ही भ्रूण की हत्या करना महापाप है, जिस पर रोक लगाना अति आवश्यक है। इसके लिए आप सभी का सहयोग व सुझाव जिला प्रशासन को आपेक्षित है, ताकि समाज से इन कुरीतियों को खत्म किया जा सके। आगे उपायुक्त ने कहा कि समाज निर्माण में आप सभी चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे मे आप सभी के सहयोग से लोगों को जागरूक करते हुए इस कुप्रथा को समाज से खत्म किया जा सकता है।

■ एम्स ओपीडी की व्यवस्थाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
बैठक के बाद उपायुक्त एम्स कार्यकारी निदेशक व सिविल सर्जन द्वारा संयुक्त रूप से देवीपुर स्वास्थ्य उप केन्द्र परिसर में एम्स ओपीडी का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने ओपीडी में दी जाने वाली व्यवस्थाओं व सुविधाओं का निरीक्षण कर वास्तुस्थिति से अवगत हुए।
इसके अलावे मौके पर उपस्थित मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि एम्स प्रशासन और जिला प्रशासन की पहल के बाद सामाजिक क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के उदेश्य से देवीपुर स्वास्थ्य उप केन्द्र में एम्स के चिकित्सकों द्वारा ओपीडी (परामर्श) की सेवा शुरू की गयी। वर्तमान में सप्ताह के दो दिन सोमवार व शुक्रवार को पालिवार तरीके से विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क सुविधा दी जायेगी।
सर्वप्रथम यहां आने वाले मरीजों की जांच स्वास्थ्य उप केन्द्र के स्थानीय चिकित्सकों द्वारा की जायेगी एवं गंभीर बीमारी या विशेष परिस्थिति में उनकी जांच एम्स के विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों द्वारा की जायेगी, ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित लाभ मिल सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ0 बिरेन्द्र प्रसाद सिंह, अपर समाहर्ता चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, देवीपुर व अंचाधिकारी, एम्स के चिकित्सकों की टीम व स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व अधिकारी आदि उपस्थित थे।



