
Deoghar: देवघर नगर थाना में आपसी विवाद में हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। एक पक्ष की ओर से पुरनदाहा मोहल्ला निवासी मलय सरकार के बयान पर दर्ज मामले में भवानी सन्पाल व रानी सन्पाल को नामजद आरोपित बनाया गया है।

दर्ज मामले में पीड़ित पक्ष का कहना है कि सत्संग का मकान जर्जर हो चुका था। निगम से जर्जर मकान को तोड़ने के लिए आदेश ले लिया गया था। मकान की मरम्मत कार्य कराने के लिए ट्रैक्टर से बालू गिराया गया था। बालू गिराने का विरोध करते हुए आरोपित पक्ष की ओर से गाली गलौज व मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रानी सन्पाल के बयान पर दर्ज मामले में मलय सरकार व पिंटुदा को आरोपित बनाया गया है। दर्ज मामले में जिक्र है कि आरोपित पक्ष की ओर से बालू रोड पर ही गिरा दिया था। जिस वजह से आने-जाने का रास्ता बंद हो गया था। बालू हटाने को बोलने पर आरोपित पक्ष की ओर से गाली व मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस दोनों मामले की छानबीन में जुटी है।


