
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सर्राफ हाई स्कूल के पास एक शिक्षक के बाइक की डिक्की से बदमाशों ने 50 हजार रूपये उड़ा लिए। इसे लेकर शिक्षक नहीं नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

पीड़ित जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी स्थित एक विद्यालय का शिक्षक बताया जाता है। बताया जाता है कि उसने स्टेट बैंक बाजार शाखा से ₹50000 निकासी कर अपने बाइक के डिक्की में रखा था। उपरांत वह आर एल सराफ स्कूल के पास स्थित एक गेराज में बाइक बनवा रहा था। इस दौरान अपने वह बाइक के डिक्की को चेक किया तो पाया कि रखा रुपया गायब है।

उपरांत वह इसकी शिकायत नगर थाना पुलिस को दे दिया है।


