रांची:
मॉनसून की पहली बारिश में जहां पूरी रांची पानी-पानी हो गयी. वही पहली बारिश ने ही रांची नगर निगम की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया।
दरअसल, झारखंड में मानसून की पहली बारिश हुई. रांची समेत झारखण्ड के कई इलाको में करीब दो घंटे की जोरदार बारिश से जन – जीवन अस्त -व्यस्त हो गया है. रांची और आसपास के इलाके इससे बुरी तरह प्रभावित रहे. वही रांची का मुख्य मार्ग बारिश की वजह से बुरी तरह तहस-नहस हो गया है. जिस वजह से आने जाने वाले वाहनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
वहीं, भारी बारिश की वजह से बरसाती नदियों का बहाव अचानक तेज़ हो गया है. रांची के कई इलाकों में पानी भर गया है. साथ ही रांची की कई सड़कें पानी से डूब गई जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हूई.