
Ranchi: झारखंड पुलिस ने ईडी को समन जारी कर थाने में बुलाया है। यह समन एससी एसटी थाने में दर्ज मामले को लेकर किया गया है। इस समन का जवाब रांची के गोंदा थाने में हाजिर होकर ईडी को देना है।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एसटी एससी थाने में आवेदन के माध्यम से ईडी पर छवि खराब करने का आरोप लगाया था। 27 जनवरी को हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी हुई थी। हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के कुछ घंटे पूर्व रांची के एसटी-एससी थाना में आवेदन देकर ईडी के अफसरों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी।


