
Deoghar: देवघर जिले के बूढई थाना क्षेत्र के भिकरीबाद स्थित गर्दनिया मोड के पास एक चार चक्का वाहन ने बाइक सवार को जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम नन्दलाल दास है जो देवीपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर का रहने वाला है।

परिजनों ने बताया कि वह रात में तिलैया बेलाटांड बारात गया था। बुधवार की सुबह बाइक से अकेले वापस घर लौट रहा था। इस दौरान गार्डनिया मोड के पास एक चारपहिया वाहन ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना के बाद कुछ देर तक वह वहीं पड़ा रहा। पीछे से कुछ और लोग बारात से लौट रहे थे जो उसे सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा। उपरांत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

समाचार लिखे जाने तक उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।


