
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में स्थित यूको बैंक के नीचे एक बुजुर्ग से बीस हजार रूपये की ठगी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर जसीडीह थाना क्षेत्र के गिद्धनी निवासी नरेश मंडल ने नगर थाना में शिकायत दिया है।

बताया जाता है कि वह यूको बैंक से 20 हजार रूपये निकाल कर बैंक के नीचे ही उतरा था कि एक अनजान व्यक्ति उसके पास पहुंचा। अनजान व्यक्ति ने उसे एक बंडल थमाया और कहा कि इसमें 02 लाख रुपया है आप अपना रुपया दीजिए और बैंक से रूपये निकाल कर आते हैं और वह चला गया । पीड़ित बैंक के नीचे उसका इंतजार करने लगा। काफी देर बाद जब वह अनजान व्यक्ति नहीं लौटा तो वह उसके द्वारा दिया गया बंडल को खोला तो परेशान हो गया।

उसमे सिर्फ कागज का बंडल था। उपरांत वह शिकायत देने थाना पहुंचा।


