
Deoghar: देवघर नगर थाना में दुमका जिले की रहने वाली एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में आवेदन देकर शिकायत किया है। यौन शोषण करने का आरोप देवीपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी चंदन रवानी पर लगाया है।

कहा है कि वर्ष 2013 में उसकी दोस्ती चंदन रवानी से हुई थी। इस बीच शादी का झांसा देकर कई बार उसने उसका यौन शोषण किया। डेढ़ वर्ष पूर्व चंदन रवानी दिल्ली काम करने के लिए चला गया। वह एक शराब दुकान में काम करने लगा। फरवरी 2024 में चंदन रवानी ने उसे दिल्ली बुलाया तब वह दिल्ली चली गई।

कहा है कि वह उसके साथ दिल्ली में करीब 10 दिनों तक रही। वहां भी उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। कहां है कि उसे पता चला की इसी माह चंदन रवानी का कहीं और शादी होने वाला है। उपरांत वह उसके घर चली गई और घर वालों को इसकी जानकारी दिया। लेकिन उसके घर वालों ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करते हुए बाहर निकाल दिया। नगर पुलिस आवेदन लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।


