
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सुंदरबन तालाब के पास से छह सूतली बम पुलिस ने बरामद किया है। बम मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। किसी ने पुलिस को खबर दी।

बम मिलने की जानकारी प्राप्त होते ही नगर थाना प्रभारी सदलबल मौके पर पहुंचे जहां एक सीमेंट के बोरा में एक बक्सा रखा था। जिसे खोलने पर पांच सुतली बम बरामद किया गया। जबकि एक बम वहीं जमीन पर रखा हुआ था ।

छह बम मिलते ही एसपी के निर्देशानुसार बमरोधक दस्ता मौके पर पहुंची और बम को रिफ्यूज किया गया। जिसके बाद रिफ्यूज सुतली बम को पुलिस टीम अपने साथ ले गई।


