
Deoghar: गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे देवघर में शनिवार को पुलिस स्टेशन जाकर गिरफ्तारी देने जा रहे हैं। ये जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

दरअसल, श्रावणी मेला का दौरान बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे द्वारा किए गए पूजा को लेकर देवघर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जिसके विरुद्ध सांसद निशिकांत दुबे खुद शनिवार को दिल्ली से देवघर आ रहे और सीधे थाना जाकर अपनी गिरफ्तारी देंगे।

डॉ. दुबे ने कहा है कि “पूजा करने के कारण यह केस है, अभी तक 51 केस मेरे ऊपर दर्ज है। कल देवघर एयरपोर्ट से सीधे पुलिस स्टेशन जाकर गिरफ़्तारी दूँगा।”
दरअसल, पंडा धर्मरक्षिणी के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर की लिखित शिकायत पर देवघर पुलिस ने सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।


