
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध हथियार के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम पिन्टू कुमार यादव ग्राम कटारा और पिताम्बर यादव ग्राम बरसतिया थाना रिखिया का रहने वाला है। इनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक अपाचे बाइक बरामद किया गया है।

बताया जाता है कि मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम कोलनी पाथर क्रिकेट ग्राउंड में एक ब्लू रंग की अपाचे बाइक पर दो युवक है जिसके पास अवैध हथियार है।

जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी वरीय अधिकारी को सूचित करते हुए आरक्षी शिवराम हेम्ब्रम, श्रवण कुमार यादव और रोहित कुमार के साथ वहां पहुंचे। पुलिस को देखते ही दोनों युवक बाइक स्टाट कर भागने लगा। जिसे जवानों ने खदेड़कर दबोच लिया।



