
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में छिनतई की घटना बढ़ते जा रही है। पुलिस तो इन छिनतई करने वालों को नहीं पकड़ पा रही है। लेकिन पुलिस का काम अब पब्लिक करती दिख रही है। हर रोज शहरी क्षेत्र में किसी का मोबाइल तो किसी का रूपया छिनतई कर लिया जा रहा है। ताजा मामला पटेल चौक और नंदन पहाड़ इलाके का है।

पटेल चौक के पास सिमावर्ती जमुई जिले चन्द्रमंडी थाना इलाके के नवाडीह निवासी शंकर वर्मा से बदमाश मोबाइल छिन कर भाग रहे थे। उसके हो हल्ला करने पर आसपास के लोग दौड़े और छिनतई करने वाले को पकड़ लिया। उपरांत उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से मोबाइल बरामद कर लिया गया है। शंकर वर्मा देवघर में फर्नीचर का काम करता है।

दूसरी घटना नंदन पहड़ के पास घटी। जहां जसीडीह थाना इलाके के गिधनी विकास नगर निवासी नितेश कुमार से तीन बदमाशों ने मिलकर लगभग 6500 रूपये नकद और एक मोबाइल की छिनतई कर ली। उसके हो हल्ला करने पर आसपास के लोग जुटे और एक को पकड़ लिया। जबकि अन्य दो भागने में सफल रहा।
उसके पास से छिना गया रूपया और मोबाइल बरामद कर लिया गया। उसे पकड़ कर नगर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को सौंप दिया गया।



