
Deoghar: देवघर जिले के चित्रा थाना क्षेत्र के बड़बाद गांव में तालाब में एक महिला के डूबने की खबर है। जिसकी तलाश जारी है।

डीसी शाल सागर ने चित्रा थाना के बड़बाद गांव के तालाब में स्नान के दौरान महिला के डूबने से जुड़े मामले को संज्ञान में लेते हुए एनडीआरएफ के बचावदल की टीम को गांव पहुँचने का निर्देश दिया है, ताकि बचाव दल द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

ज्ञात हो कि चित्रा थाना के बड़बाद गांव के तालाब में स्नान करने गई महिला की डूबने की आंशका व्यक्त की जा रही है, जिसके बाद उपायुक्त के निर्देशानुसार देवघर से एनडीआरएफ की टीम रवाना हो चुकी हैं।



