
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल हो गया। परिजनों ने घायल को आनन फानन में देवघर सदर अस्पताल इलाज के लिये पहुंचाया। घायल का नाम विनोद महरा है।

ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने घायल का इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया। घटना को लेकर जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि विनोद महरा बाजार जाने के लिए घर से निकला था।

इसी दौरान कोठिया के पास अज्ञात वाहन से बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


