
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने बुधवार को डबल मर्डर के आरोपी को पुछाताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम अमन महथा उर्फ फुचका महथा है जो नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा चंदाजोरी का रहने वाला है।

बताते चलें कि 19 फरवरी की देर रात को नीचे सिंघवा मोहल्ला में अनुज कुमार वर्णवाल और उनकी पत्नी बासमती देवी की रड और ईंट से कूच कर बेहरमी से हत्या कर दी गयी थी। हत्या करने के बाद आरोपी मृतक के घर में बने बॉक्स में छीप गया था। जिसे देर रात से आसपास के लोगों ने घेर कर रखा था। पुलिस के आने के बाद घर के सटर को तोड़कर उसे गिरफ्तार किया गया था।

दामाद ने कराया मामला दर्ज
देवघर नगर थाना में मृतक के दामाद कालीरखा निवासी सुमन कुमार वर्णवाल ने मामला दर्ज कराया है। कहा है कि 19 फरवरी की देर रात को उसे सूचना मिली कि उसके ससुराल में कोई अप्रिय घटना घटी है। जानकारी मिलते ही वह अपने ससुराल पहुंचा तो देखा की मुहल्ला के सैंकड़ो लोगों ने उसके ससुराल के घर को घेर कर रखा है। पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने के बाद घर के शटर को तोड़ा गया। जब घर के अंदर प्रयास किया गया तो ससुर अनुज कुमार वर्णवाल और सास बासमती देवी का क्षत- विक्षत पड़ा था। सास के गले से सोने का मंगलसूत्र, कनवाली और अन्य सामान गायब था। पुलिस ने जब घर के अंदर छानबीन शुरू किया तो कमरे में बने बॉक्स में हत्यारा अमन महथा उर्फ फुचका छुपा हुआ था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे जब पुछा गया तो उसने दोनों की हत्या करने की बात कही।



