
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने एक संदिग्ध चोर को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे लगातार पुछताछ कर रही है।

सूत्रों कि माने तो नगर पुलिस सोमवार को दिनभर उसे अपने साथ लेकर छापेमारी करने में जुटी थी। बताया जाता है कि हिरासत में लिया गया चोर पूर्व में भी चोरी करने के आरोप में जेल जा चुका है।

पुलिस ने उसे सिंघवा इलाके से हिरासत में लिया है। हांलाकि इस मामले में नगर पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।


